इंजेक्शन से बच्ची की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने किया हंगामा
फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद, डायरिया से पीड़ित बच्ची की इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उत्तर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और एक्सपाइरी डेट का इंजेक्शन होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। शिकोहाबाद की फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी डेढ़ वर्षीय अन्वी पुत्री अजय कुमार यादव डायरिया से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे तीन मई को शिवाजी मार्ग स्थित एसएम अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से तबीयत में सुधार होने पर छह मई को उसकी छुट्टी कर दी थी। शुक्रवार को परिजन फिर से उसे दवा दिलाने के लिए आए। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल से दवाएं लेकर घर चले गए। शनिवार सुबह परिजनों ने उसके इंजेक्शन लगवाया। कुछ समय बाद ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.