उन्नाव, मई 23 -- गंजमुरादाबाद। इलाज कराने अस्पताल पहुंची 13 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल कर्मी पर थप्पड़ मारने और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और मामला पुलिस चौकी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और आरोपी कर्मी ने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।बांगरमऊ क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी अदीबा खान शुक्रवार दोपहर अपनी मां के साथ गंजमुरादाबाद अस्पताल दवा लेने पहुंची थी। पीड़िता के अनुसार, महिला चिकित्सक ने जांच के बाद उसे दवा और इंजेक्शन के लिए दूसरे स्वास्थ्य कर्मी के पास भेजा। आरोप है कि जब अस्पताल कर्मी ने इंजेक्शन लगाने की बात कही तो किशोरी ने इंजेक्शन लगवाने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- तेजस अस्पताल सील, डॉक्टर की डिग्री होगी जब्त इसी बात से...