गंगापार, मार्च 12 -- सोनाई गांव निवासी दिवंगत जयलाल पटेल का पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। जिसे विधि विज्ञान शाला जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद जांच अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट दी जाएगी। मंगलवार की शाम पौने सात बजे के लगभग जयलाल पटेल निवासी सोनाई की तबीयत खराब हुई तो परिवार के लोग इलाज के लिए ऊंचडीह बस अड्डे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी जांच कर इजेक्शन दिया तो मुंह से झाग निकलने लगा। हालत खराब देख परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए भीरपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जयलाल के मौत की जानकारी जैसे ही परिवारीजनों को हुई वह रोने-बिलखने लगे। शव लेकर घर चले गए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.