अलीगढ़, मार्च 3 -- गंगीरी। सर्दी-जुकाम खांसी की दवा लेने आई महिला की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी छेदालाल सोमवार को अपनी 50 वर्षीय पत्नी शिया देवी को स्थानीय चौराहे पर एक जर्राह के यहां दवा दिलाने आए। यहां डाक्टर ने देखकर कहा कि एक इंजेक्शन लगेगा। इंजेक्शन लगने के बाद महिला को घबराहट हुई। पति ने उसे बेंच पर लिटा दिया। उसके ठीक पांच मिनट बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद चौराहे पर भीड़ लग गई। भीड़ को देख पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला को छर्रा सीएचसी भिजवा दिया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.