गंगापार, मार्च 11 -- मंगलवार की शाम जयलाल पटेल निवासी सोनाई की तबीयत खराब हुई तो परिवार के लोग इलाज के लिए ऊंचडीह बस अड्डे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी जांच कर इजेक्शन दिया तो मुंह से झाग निकलने लगा। हालत खराब देख परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए भीरपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जयलाल की मौत की जानकारी जैसे ही परिवारीजनों को हुई वह रोने-बिलखने लगे। शव लेकर घर चले गए, सूचना पर मेजा थाने की पुलिस दिवंगत के घर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को ले गई। कोतवाल दीन दयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर दोषी के खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी। मेजा थाने के सोनाई गांव निवासी 48 वर्षीय जयलाल पटेल पुत्र स्व मेवालाल पटेल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.