इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मधुबनी, मई 10 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। झंझारपुर में दो वर्षीय बच्ची की मौत के बाद रविवार को एक निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही, गलत इंजेक्शन देने तथा ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं रहने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। मृत बच्ची की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 19 निवासी प्रमोद मुखिया की दो वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बच्ची को उल्टी की शिकायत होने पर रविवार सुबह करीब छह बजे झंझारपुर स्थित शिशु रोग विशेषज्ञ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि भर्ती के कुछ देर बाद कंपाउंडर ने बच्ची को इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि बच्ची की मौत के बाद उसे अनुमंडल अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.