इटावा औरैया, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के नगला परबंदी गांव में शनिवार सुबह जुकाम, खांसी और बुखार का इलाज कराने गई एक महिला की इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगला परबंदी निवासी गिरीश बाबू शनिवार सुबह अपनी 52 वर्षीय पत्नी राजकुमारी को जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत होने पर इलाज के लिए गांव के पास स्थित एक बंगाली क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर मौजूद झोलाछाप ने महिला को देखते ही इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद राजकुमारी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.