महाराजगंज, मार्च 29 -- महाराजगंज। महराजगंज शहर के अमरुतिया मोहल्ले में रविवार की देर शाम इंजेक्शन लगने से 16 वर्षीया एक किशोरी की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद नाराज लोगों और परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार किशोरी की तबीयत खराब होने पर गोरखपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। आरोप है कि झोलाछाप ने बुखार बताकर इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। उसके कुछ देर बाद ही बालिका की हालत बिगड़ है और उसकी मौत हो गई l मौत की खबर सुनते ही वार्ड के लोग और परिजन मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं भीड़ देख मेडिकल स्टोर पर मौजूद लोग मौका देकर फरार हो गए। इसके बाद लोग नगर चौकी पर पहुंचकर तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कि मांग करने लगे। पुलिस किशोरी के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई का भरोसा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.