मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के वार्ड आठ (करैला) में बुधवार को झोला छाप द्वारा सूई देने के बाद युवक की मौत पर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। शव को आरोपित विमलेश कुमार के दरवाजे पर रख दिया। आक्रोशित ग्रामीण झोला छाप की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। खुद को घिरता देख आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया। मृतक विंदेश्वर सहनी का पुत्र सूरज सहनी (25) था। सूचना पर पीयर थानेदार कुंदन कुमार, अपर थानेदार अभिनंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज को सर्दी-खांसी की शिकायत पर विमलेश कुमार के पास ले गया। वहां विमलेश ने सूरज को इंजेक्शन दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.