प्रयागराज, मार्च 8 -- इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की मौत के मामले में फरार कथित डॉक्टर को पुलिस ने रविवार को धनुहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम के मुताबिक, चार अक्तूबर 2025 को ददरी नौगवां निवासी विशाल पटेल के बेटे छह वर्षीय देव की तबीयत खराब थी। विशाल ने धनुहां चाका स्थित आशा क्लीनिक में बच्चे को भर्ती कराया था। आरोप था कि डॉ. रमेश पटेल ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. रमेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.