लखनऊ, अप्रैल 23 -- यूपी में एनीमिया गंभीर समस्या है। इसमें मरीज के शरीर में खून की कमी हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि प्रदेश में एनीमिया से विशेषकर महिलाएं और किशोरियां प्रभावित हैं। वह गुरुवार को हजरतगंज के एक होटल में ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज संस्था एनीमिया पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, इस चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं हेतु 'इंट्रावीनस आयरन' की 3.7 लाख खुराकें खरीदी हैं। अब 'इंट्रावीनस फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज' जैसे आधुनिक उपचार के माध्यम से मात्र एक इंजेक्शन की डोज से ही गंभीर एनीमिया का प्रभावी इलाज संभव होगा। आंकड़ों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि एनएफएचएस के अनुसार गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की दर 52% से घटकर 46%...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.