लातेहार, मार्च 12 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। जहरीले इंजेक्शन के साथ तीन युवकों की गिरफ्तारी की खबर के बाद महुआडांड़ क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। महुआडांड़ से छत्तीसगढ बॉर्डर के कुसमी जाने के दौरान तीन युवकों को जहरीले इंजेक्शन के साथ कुसमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। महुआडांड़ के एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने प्रखंड में संचालित सभी मेडिकल दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर किसी भी मेडिकल दुकान में जहरीली दवाइयों या इंजेक्शन की अवैध बिक्री करते पकड़े गए तो संबंधित दुकान को तत्काल सील कर दिया जाएगा और लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। एसडीओ श्री दुबे ने कहा कि नशीले और जहरीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.