शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- समाजसेवी एवं एसएसवी स्कूल के प्रबंधक इंजी रितेश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने महानगर मंत्री पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन की सूचना मिलते ही तिलहर क्षेत्र समेत डभौरा और साउथ सिटी में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इंजी रितेश कुमार लंबे समय से सामाजिक कार्यों और भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के साथ ही जनसंपर्क के जरिए उन्होंने विभिन्न वर्गों में पहचान बनाई है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इंजी रितेश कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसेवा के कार्यों को और गति देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.