देहरादून, मई 11 -- सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट और पुल से फेंकने के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक की जांच में पहचान गया वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी नशे का आदी है। उसने अपने साथी संग साजिश के तहत स्कूटर की नंबर प्लेट का एक अंक काले टेप से छिपाया हुआ था। मुख्य आरोपी घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित आकाश के पिता विनोद कुमार की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 140(3), 3(5) और 309(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में एक अहम सुराग हाथ लगा है। वारदात के दौरान आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप पर स्कूटर में तेल भरवाया था। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि स्कूटर की नंबर प्लेट के एक अंक को काले टेप से छिपाया गया था। इससे स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.