इंजीनियर से मारपीट पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ में रोष
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बाजपुर के लेवड़ा पुल के पास अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर लोक निर्माण विभाग के उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ में आक्रोश है। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। ज्ञापन में संघ ने आरोप लगाया कि रविवार को बाजपुर लेवड़ा पुल के पास प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाजपुर के एक पूर्व विधायक प्रत्याशी और उनके साथियों ने अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर कीचड़ पोतकर दुर्व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बाजपुर में अभियंता के साथ हुई मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.