बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- इंजीनियर युवा ने शुरू किया स्टार्ट अप, 8 युवाओं को दी नौकरी 40 लाख से गढ़ पर में शुरू किया टाइल्स प्रिंटिंग का काम अप्रत्यक्ष तौर से 4 दर्जन युवाओं को भी मिलेगा रोजगार बिहारशरीफ, निज संवाददाता। इंजीनियर और एमबीए पास युवा आनंद प्रियदर्शी ने बिहारशरीफ में खुद के दम पर स्टार्ट अप शुरू किया है। इतना ही नहीं जिला के आठ युवाओं को इसमें नौकरी भी दी है। इं. प्रियदर्शी ने बताया कि जिला के लिए कुछ करने व खुद के दम पर कारोबार करने की ठानी। फिलहाल 40 लाख से इस बिहारशरीफ गढ़ पर में टाइल्स प्रींटिंग का कारखाना शुरू किया है। आने वाले समय में वे इसका विस्तार भी करेंगे। अन्य जिलों में भी इसे भेजने की रणनीति बनायी जा रही है। ताकि, अन्य जिला के युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध हो सके। उनके सहयोगी मनीष कुमार ने बताया कि अप्रत्यक्ष तौर से भी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.