नोएडा, फरवरी 24 -- उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-150 में 16 जनवरी की रात गहरे गड्ढे में गिरने से हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। न्यायालय ने इस मामले में प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन समेत छह विभागों से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। बेसमेंट के लिए खोदे गए गहरे गढ्ढे में कार समेत गिरने के बाद डूबने से इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री ने पांच दिन में रिपोर्ट मांगी थी। एसआईटी ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, लेकिन अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.