गढ़वा, अप्रैल 23 -- हरिहरपुर। स्थानीय राजकीय कृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय के दो छात्रों ने जिले में टॉप टेन में जगह बनाया है। उसमे छात्र लव यादव ने मैट्रिक परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा व कांडी प्रखंड प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं जियाउल मुस्तफ़ा ने 93.8 प्रतिशत अंक ला कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। लव और जियाउल के रिजल्ट से परिवार में हर्ष का माहौल है। लव की मां रीना देवी ने बताया कि मेरा बेटा मेहनती और मेधावी रहा है। लव अभी जेई मेंस कि तैयारी रांची में रह कर कर रहा है। यह भी पढ़ें- जिला टॉप-10 में स्थान बनाने वाला गौरव बनना चाहता है इंजीनियर वह इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहता है। वहीं जियाउल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह घर पर रह कर ही इंजीनियरिंग की तैयारी करे...