इंजीनियर पर फायर करने के मामले में सात आरोपियों पर रिपोर्ट
एटा, जुलाई 1 -- जमीन विवाद में इंजीनियर की पिटाई कर फायर करने एवं पत्नी के साथ छेड़खानी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले में सात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि घटना में महिला पुलिस के साथ भी हाथापाई हुई थी। रिजोर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शिकोहाबाद रोड स्थित एक गांव में जमीन खरीदी थी। इस पर आरोपी अतर सिंह निवासी डांडा थाना रिजेार कब्जा कर दीवार लगा रहे थे। आरोप है कि तीन दिन पहले दीवार लगाने की सूचना पर वह पति के साथ पहुंची। आरोप है कि सात आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। पीड़िता को खींच ले गए और मोबाइल, चैन लूट ली। पति पर हमला कर सिर फोड़ दिया। बताया कि पति इंजीनियर है। तीन साल पहले उन्होने जमीन खरीदी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.