नोएडा, मार्च 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने इंजीनियर पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी इंजीनियर पति नुरुल्लाह हैदर की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला नोएडा थाना फेज-1 क्षेत्र का है।पीड़ित के अनुसार चार अप्रैल 2025 को उसके पिता नुरुल्लाह हैदर ने उसकी मां असमा खान के साथ मारपीट कर हत्या की थी। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने इस मामले में जमानत के लिए दूसरी याचिका दाखिल की थी। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी पेशे से इंजीनियर है। आरोपी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। शादी को करीब 20 वर्ष हो चुके थे और दोनों के दो बच्चे हैं। वहीं, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को जमानत देने से मना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.