गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित पुरानी ग्वाल पहाड़ी में 26 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर ग्वाल पहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंचीं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। मृतक पेशे से इंजीनियर था। अभी अविवाहित था। पुरानी ग्वाल पहाड़ी निवासी दीपक कुमार डीएलएफ फेज-तीन की एक कंपनी में काम करता था। दो दिन ऑफिस ऑफिस जाता था, जबकि तीन दिन घर से काम करता था। शनिवार रात को उसके माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उसका भाई भी घर पर नहीं था। सिर्फ बहन नेहा घर पर थी। बताया जा रहा है कि दीपक ने रात को खाना खाया। उसके बाद लेपटॉप पर काम कर रहा था। कुछ देर के बाद उसने कमरे की कुंडी लगा ली। जब नेहा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.