पटना, अक्टूबर 15 -- पटना/कटिहार, हिन्दुस्तान टीम। बिहार में एक और सरकारी इंजीनियर के यहां छापा पड़ा है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में पटना, छपरा, कटिहार और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जांच की जा रही है। इंजीनियर के पटना और कटिहार स्थित घरों से 5 लाख रुपये कैश और गहने बरामद हुए हैं। वहीं चंद्रशेखर की पत्नी के नाम पर दार्जिलिंग में करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन का पता चला है। तलाशी अभी जारी है। ग्रामीण विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह छपरा में गुणवत्ता परीक्षण पद पर तैनात हैं। उन पर लगभग 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इनके छपरा स्थित कार्यालय, पटना के सरयुग वामिका अपार्टमेंट म...