गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बाइक से कार टकराने के बाद दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उन्हीं की कार में अगवा कर लिया। बदमाश लगभग आधे घंटे तक उन्हें घुमाते रहे और फिर पर्स से तीन हजार रुपये और पेटीएम से पांच हजार रुपये लेकर कार समेत छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार शाम की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक पांडेय नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अभिषेक ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम एक विवाह समारोह में जा रहे थे। लिंक रोड क्षेत्र में टाटा मोटर्स शोरूम के सामने दो बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर लापरवाह तरीके से चल रहे थे। उन्होंने बाइकों से बचकर आगे निकलने का प्रयास किया तो उनकी कार एक बाइक से टच ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.