इंजीनियर के फ्लैट से नगदी और गहने चोरी
नोएडा, सितम्बर 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर के बंद फ्लैट से गहने और नगदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोर रसोई की खिड़की तोड़कर फ्लैट में घुसे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बिसरख थाना क्षेत्र की कैपिटल एथेना सोसाइटी में मनुज पुरी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। मनुज सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रक्षाबंधन पर उनकी पत्नी दिल्ली स्थित अपने मायके गई थी। मंगलवार को मनुज ड्यूटी के बाद पत्नी को लेने दिल्ली चले गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके बंद फ्लैट को निशाना बनाया। शाम करीब सात बजे मनुज पत्नी के साथ घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने और 60 हजार रुपये कैश गायब हैं। चोर फ्लैट में रखा कुछ और कीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.