नोएडा, जनवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में गुरुवार को दो और बिल्डर रवि और सुनील को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लोटस ग्रीन प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। इससे पहले पुलिस ने विजटाउन के बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया था। नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एक भूखंड में भरे पानी में डूबने से 16 जनवरी की रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को लोटस ग्रीन प्रोजेक्ट से जुड़े बिल्डर रवि बंसल निवासी फ्लैट नंबर डी-76 मंगलम रेजिडेंसी अपार्टमेंट फरीदाबाद हरियाणा और सचिन करनवाल निवासी फ्लैट नंबर बी-6 बिल्डिंग नंबर ए-11 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 साहिबाबाद जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। वहीं, इससे पहले विजटाउन के बिल्डर अभय कुमार को इस मामले में जेल भेजा जा चुका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.