इंजीनियर और गृहिणी से 35 लाख ऐंठे
नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का लालच देकर ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर और सेक्टर-121 की गृहिणी से करीब 35 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने दोनों पीड़ितों को अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर ठगी की। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा निवासी देवेंद्र कुमार दीक्षित पेशे से इंजीनियर हैं और शेयर बाजार में निवेश करते रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते साल 26 नवंबर को उनके व्हाट्सऐप पर शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न का संदेश आया। बातचीत के दौरान ठगों ने उन्हें इन्वेस्ट एक्सिस डायरेक्ट नाम का ऐप डाउनलोड कराया और एक्सिस सिक्योरिटी नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर बाजार के टिप्स दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.