इंजीनियर अवधेश सिंह का निधन अपूरणीय क्षति : श्रवण
पटना, अक्टूबर 4 -- ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे समता पार्टी के स्थापना काल से ही हमारे साथ जुड़े रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाते रहे। खगड़िया जिला समता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के दायित्व से लेकर जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाया। स्वर्गीय सिंह का जीवन इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा और प्रतिभा का सर्वोत्तम उपयोग समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और जनसेवा में किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.