अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शनिवार को भी हड़ताल पर डटे रहकर आक्रोश जताया। सरकार पर झूठे आश्वासन देने और डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों को अनसुना करने का भी आरोप लगाया। शनिवार को भी शक्ति सदन में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जल संस्थान, जल निगम, आवास विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, लोनिवि आदि विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया। अब तक 27 सूत्रीय मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर विरोध जताया। कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे निर्माण कार्य व आवश्यक सेवाएं प्रभाावित हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार की कानों में जूं तक नहीं रैंग रही है।कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी डिप्लोमा इंजीनियर्स आंदोलन पर डटे रहेंगे। यहां इं. शमशाद अंसारी, मंडल उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.