मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर महावीर चौक पर इंजीनियर्स क्लब द्वारा विगत 22 वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर शीतल जल सेवा (प्याऊ) का भव्य शुभारंभ किया। इस सेवा का उद्घाटन क्लब के संरक्षक इंजी. लोकेश चंद्रा, इंजी. अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष इंजी. बी.आर. शर्मा और समाजसेवी श्यामलाल बंसल व सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर आयोजित सभा में सुरेंद्र अग्रवाल ने क्लब के सामाजिक प्रयासों की सराहना की। संरक्षक लोकेश चंद्रा ने बताया कि क्लब केवल प्याऊ ही नहीं, बल्कि रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और निर्धन बच्चों की शिक्षा जैसे सेवा कार्यों में भी अग्रणी रहता है। यह भी पढ़ें- निकुंज की ओर से शुरू की गई शीतल प्याऊ सचिव इंजी. उमेश चंद वर्मा के संचालन में हुई इस सभा में बताया गया कि यह प्याऊ आगामी 100 दिनो...