नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश में ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर अभियंताओं पर कार्रवाई के खिलाफ अभियंता संघ ने मोर्चा खोला है। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने यूपी पॉवर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल को पत्र लिखकर ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण गिनाए हैं। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारणों की पड़ताल के बिना कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संगठन ने पावर कॉरपोरेशन को बताया है कि बड़ी संख्या में ऐसे ट्रांसफॉर्मर हैं, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है। अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि बीते काफी समय से ट्रांसफॉर्मर फुंकने की घटना पर अभियंताओं पर कार्रवाई की जा रही है। यह अनुचित है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने की संख्या में कमी आई है। क्षतिग्रस्तता के कारणों का पता लगाए बिना सीधे अभियंताओं को जिम्मेदार बनाकर कार्रवाई करना अनुचित है। पा...