वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को वाराणसी आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें इंजीनियरों ने जमकर चौके-छक्के लगाए। सिल्वन क्रिकेट लीग में इंजीनियर एसोसिएशन की टीम ने आर्किटेक्ट एसोसिएशन की टीम को 14 रनों से हरा दिया। दस ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजीनियर एसोसिएशन ने 94 रन बनाए। वहीं आर्किटेक्ट एसोसिएशन की टीम 80 बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द सीरीज तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अजय कुमार रहे। सचिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और आलोक कुमार को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार मिला। आयोजक संस्था के जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस मैच का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना, आपसी एकता को मजबूत करना तथा पेशेवरों के बीच स्वस्थ संवाद को प्रोत्साहित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.