पिथौरागढ़, मार्च 28 -- बेरीनाग नगर में 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शनिवार को कांग्रेस नेता मनोज टम्टा व चंदन वाणी ने धरनास्थल पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार चार साल बेमिसाल का जश्न मना रही है, और जनता से लेकर कर्मचारी अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है। पदाधिकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। कहा ज्ञापन देने के बाद भी उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया गया। कहा उनकी मांगे पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां गोकुल कांडपाल, जगत सिंह बोरा, बीसी भट्ट, ज्योति बिष्ट, हर्षित दानी, जगत सिंह, सूरज आर्या, विनोद प्रकाश, सौरभ कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.