इंजीनियरों के निलम्बन से आक्रोश
सोनभद्र, अप्रैल 1 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश में वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर 52 संविदा कर्मियों को नौकरी से निकालने और मेरठ में ट्रांसफार्मर डैमेज के नाम पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियरों को निलंबित करने पर कड़ा आक्रोश जताया है। ट्रांसफार्मर क्षति की भरपाई अभियंताओं से कराने के आदेश पर प्रबन्ध के खिलाफ पहले से ही भड़की संघर्ष समिति ने कहा कि इसके विरोध में प्रदेश के समस्त बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों से आह्वान किया है कि वे 02 अप्रैल को भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के उपरांत व्यापक विरोध प्रदर्शन करें। चेतावनी दी है कि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल बंद नहीं की गईं और संघर्ष समिति के साथ सार्थक संवाद शुरू नहीं किया गया, तो पूरे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.