देहरादून, अप्रैल 10 -- नई टिहरी/देवप्रयाग। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जनपद टिहरी गढ़वाल जिला मुख्यालय नई टिहरी व देवप्रयाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल का शुक्रवार को 20 दिन रहा। बताया कि में प्रदेशभर के डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल हैं, जिससे राज्य में विकास कार्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ने लगा है। महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार यह आंदोलन लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए किया जा रहा है। शुक्रवार को देवप्रयाग स्थित लोनिवि विश्राम गृह में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा कीर्तिनगर के कर्मचारियों ने अपना 27 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी को सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि वे कई वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष ज्ञापन, वार्ता एवं शांतिपूर्ण माध्यमों से प्रयास करते रहे हैं...