बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर, मनोज कुमार। इंजीनियरों की हड़ताल शुक्रववार को 19 वें दिन भी जारी रही। कांग्रेस ने इंजीनियरों की 27 सूत्रीय मांगों को जायज बताया तथा उन्हें समर्थन दिया। वहीं, विकास कार्य भी प्रभावित हो गए हैँ। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में इंजीनियरों ने धरना प्रदर्शन किया। इंजीनियरों के धरने में बैठे तथा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि यह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। इंजीनियरों ने कहा कि आंदोलनकों को कुचलने का कुचक्र रचा जा रहा है। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विकास के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करती है। लेकिन इंजीनियरों की हड़ताल से विकास थमा हुआ है। हड़ताल के चलते विभिन्न विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धरने में इं. नंद किशोर जोशी, बिपिन सनव...