रुडकी, फरवरी 3 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के आह्वान पर जनपद स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, जल संस्थान, लघु सिंचाई विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमूल्य वालिया ने की। संचालन शाखा अध्यक्ष विपिन सैनी ने किया। बैठक में संघ के प्रांतीय अधिकारी ललित बिष्ट, मुकेश सैनी, अरुण कुशवाहा के साथ जनपदीय पदाधिकारी राहुल सिंह, अनुज सैनी, शोभित धीमान, कुलदीप कौर आदि ने 27 सूत्री मांगों को लेकर विचार रखे। संघ द्वारा बताया गया कि इन मांगों को शासन के समक्ष रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.