गिरडीह, मई 1 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बाकीकला पंचायत के बाघाडीह गांव में पुल निर्माण में अनियमितता को लेकर 23 अप्रैल को फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने पुल निर्माण का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के क्रम में पुल निर्माण में अनियमितता उजागर हुई थी। जिला संयोजक राजेश यादव ने विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और जिला उपायुक्त को एक लिखित ज्ञापन सौंपा था। लिखित ज्ञापन के आलोक में गुरुवार को स्पेशल डिविजन के इंजीनियरों की टीम बाघाडीह गांव पहुंची और पुल का निरीक्षण किया। टीम में विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे। जांच टीम के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने इसके निर्माण पर कई तरह के आरोप भी लगाए। जिसे जांच टीम ने सुना और एप्रोच निर्माण की नापी की। पुल के पूर्वी छोर में 200 मीटर एप्रोच बनाना था, जिसे 120 मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.