इंजीनियरों का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी
बागेश्वर, मार्च 24 -- वेतन विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के इंजीनियरों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्हें कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने समर्थन दिया। कहा कि इंजीनियरों की मांग जायज है। यह सरकार कर्मचारी से लेकर आम लोगों तक छल कर रही है। मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले इंजीनियर लोनिवि गेस्ट हाउस प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। पदोन्नति में ठहराव के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड पेयजल निगम तथा जल संस्थान का एकीकरण अब तक नहीं हो सका है, जिससे भी कर्मचारियों में असंतोष है। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.