इंजीनियरिंग विभाग के खिलाफ रेल यूनियन का अनिश्चितकालीन भूड़ हड़ताल का नोटिस
बरेली, अगस्त 10 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग (वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय) की अनियमितताओं, कर्मचारियों के उत्पीड़न अन्य समस्याओं के निस्तारण न होने के विरोध में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का नोटिस जारी करके रेलवे खलबली मचा दी। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने बताया, इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में व्याप्त व्यापक अव्यवस्था, घटिया कार्यप्रणाली और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) द्वारा अपनाए जा रहे कर्मचारी विरोधी एवं तानाशाही रवैये को लेकर यूनियन द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। परंतु, प्रशासन के उपेक्षात्मक रवैये के कारण इंजीनियरिंग कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.