इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों को मिलेगा 6250 रुपये पोशाक भत्ता
चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- चक्रधरपुर। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने 2019 से इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के वेल्डर, कारपेंटर, चौकीदार, आरटी जन एवं लोहार को पोशाक भत्ता से वंचित होने वाले कर्मचारियों को पोशाक भत्ता दिलाने के लिए पहल की है। इस समस्या को ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के नेता चांद मोहम्मद ने गंभीरता से लेते हुए 2019 से मंडल एवं जोन के रेलवे के आला अधिकारियों को कई बार पत्राचार के माध्यम से इस समस्या को लेकर अवगत कराया था। रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आने वाले वेतन में पोशाक भत्ता 6250 रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने चक्रधरपुर मंडल के वरष्ठि मंडल अभियंता (समन्वय) आर पी मीना को धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.