मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले समेत सूबे के 155 स्कूलों में इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग चलाया जाएगा। इस कोचिंग के लिए चिन्हित विद्यालयों में एक कक्षा के चयन का निर्देश दिया गया है।

कोचिंग की प्रक्रिया जिले के चार स्कूल इसमें चयनित हैं। इनमें दो छात्राओं के तो दो छात्रों के स्कूल हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसको लेकर मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीईओ को निर्देश जारी किया है। राज्य के 155 हाई व प्लस-टू स्कूल में यह तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग के लिए स्मार्ट क्लासेज का संचालन किया जाना है। इसके लिए मूलभूत आवश्यकताओं के निरीक्षण में सहयोग को लेकर डीईओ को पत्र लिखा गया है। 50 छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, कक्षा की भौतिक स्थिति, बेंच डेस्क, खिड़की, दरवाजा, लाइट, पंखा, वेंटिलेशन, ...