पटना, दिसम्बर 8 -- राज्य के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में वर्षों से रखा कबाड़ जल्द हटेगा। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के साथ करार के बाद कबाड़ हटाने का कार्य शुरू होगा। राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में काफी मात्रा में कबाड़ रखे हुए हैं, लेकिन उसे हटाने के लिए कॉलेज स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग इन कॉलेजों में रखे कबाड़ को हटाने के लिए भारत सरकार के इस्पात विभाग के साथ समझौता करेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई शुरू करेगा। बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद के...