पटना, जनवरी 22 -- राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकी में वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय (बीईयू) और राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एसबीटीई) ने गुरुवार को नैसकॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल्स काउंसिल (एसएससी) के साथ करार किया। भारत सरकार समर्थित 'फ्यूचर स्किल्स प्राइम' कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण मिलेगा। समझौता ज्ञापन पर बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार तथा नैसकॉम के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. उपमिथ सिंह ने हस्ताक्षर किया। मौके पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि चूंकि यह पूरी तरह वर्चुअल प्लेटफॉर्म है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे जिलों में स्थित सरकारी कॉलेजों के छात्रों को भी वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.