इंजीनियरिंग छात्र से मारपीट मामले में पांच के खिलाफ केस
मऊ, मई 12 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासी इंजीनियरिंग छात्र आशीष कुमार सिंह से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित आशीष कुमार सिंह पुत्र चन्द्रशेखर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी कई दिनों से उससे जबरन रुपये मांग रहे थे। विरोध करने पर रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरोपी उसके घर पहुंचे और फोन कर बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आते ही सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित के अनुसार मारपीट के बाद अंकित ने पिस्टल निकालकर धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपियों को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.