मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी सहित सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब छात्रों को परीक्षा की कॉपी बिना आरटीआई के मिल सकेगी। इसका निर्देश बिहार इंजीनियरिंग विवि ने सभी कॉलेजों को दिया है। इंजीनियरिंग विवि ने छात्रों को भी दिशा निर्देश दिये हैं। इंजीनियरिंग विवि का कहना है कि अगर किसी छात्र को परीक्षा के बाद अपने नंबर पर कोई संदेह है तो वह अपनी कॉपी निकलवा सकता है। इसके लिए आरटीआई नहीं करनी है। छात्र कॉपी निकलवाने के लिए अपने कॉलेज में ही आवेदन करेंगे। इसके लिए उन्हें 10 रुपये का भुगतान प्रति विषय करना होगा। कॉपी की स्क्रूटनी कराने के लिए कॉपी मिलने के 15 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। छात्र रिजल्ट निकलने के 30 दिनों के भीतर ही कॉपी मांगने के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र के आवेदन के बाद कॉलेज उस आवेदन को विवि को अग्रसारित करेगा। इसक...