लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। विद्यार्थियों को नवाचार करने के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी व आपदा प्रबंधन जैसे प्रोजेक्ट विद्यार्थी तैयार करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

छात्रों के प्रोजेक्ट का चयन विद्यार्थियों के अधिकतम 60 प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा। बीटेक में तीन वर्षों में अधिकतम 65 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। प्रोजेक्ट एक विद्यार्थी या फिर चार विद्यार्थियों के समूह की ओर से प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस योजना के तहत कूड़ा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, कृषि तकनीक, आपदा प्रबंधन, स्मार्ट सिटी व ऊर्जा संरक्षण जैस...