गोरखपुर, जुलाई 3 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में शनिवार को इंजीनियरिंग क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ऑनलाइन होगा। सेमिनार का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना है। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा होंगी। मुख्य वक्ताओं में स्टेलनबॉश विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका की प्रो. एनी चिम्पांजो, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला की प्रो. शालिनी बत्रा तथा आईआईटी रुड़की की प्रो. प्रेमलता जेना शामिल रहेंगी। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. शिखा सिंह, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. निन्नी सिंह, डॉ. ज्योति शर्मा एवं डॉ. नेहा मिश्रा करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...