इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ आवाज ए अल्फ़ाज़ कार्यक्रम
पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में गुरुवार को रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में आवाज़-ए-अल्फ़ाज़ ओपन माइक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और साहित्य-संस्कृति के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, शायरी और कहानी प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फैज़ आलम को प्रथम, आदित्य मिश्रा को द्वितीय तथा रिम्मी कुमारी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ की जयंती पर वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.