बगहा, दिसम्बर 9 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस इकाई द्वारा ग्रीन कैंपस एवं क्लीन कैंपस के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनएसएस इकाई के संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर तथा आसपास के गांवों में स्वच्छता बनाए रखना हमेशा से ही उनका प्रमुख लक्ष्य रहा है, ताकि स्वच्छ हवा उपलब्ध हो सके और बीमारियों व संक्रमणों से बचाव किया जा सके। वही कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल परिसर को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि समाज में...