इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप
मधेपुरा, सितम्बर 30 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं युवा नवाचारकर्ताओं को अपने विचारों को व्यावहारिक स्टार्टअप में विकसित करने के लिए मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करना था। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर की उपस्थिति में कुल 14 छात्रों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने प्रत्येक आइडिया पर फीडबैक देते हुए समस्या की पहचान, उत्पाद विकास, लक्षित ग्राहक, बाजार संभावनाओं, व्यवसाय मॉडल एवं फंडिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रतिभागियों को मेंटॉरशिप, इनक्यूबेशन, बाजार तक पहुंच एवं स्टार्टअप बिहार की सहायता व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गयी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.